फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअंत सिंह मर्डरः आरोपी हवारा ने हाईकोर्ट में दी याचिका, सामने आई बड़ी वजह

Sun, 05 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी और बुड़ैल जेल ब्रेक सहित कई मामलों में आरोपी जगतार सिंह हवारा ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


याचिका दायर कर हवारा ने उसके प्रोडक्शन वांरट जारी करने के पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस उसे प्रोडक्शन वांरट के तहत कहीं भी पेश करती रहती है, जबकि किसी भी न्यायिक फाइल और जिमनी आर्डर में उसका उल्लेख नहीं मिलता।

याचिका के अनुसार यह सब उसे दिल्ली तिहाड़ जेल से पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट करने से रोकने के लिए किया जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि उसके प्रोडक्शन वांरट फर्जी जारी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को याचिकाकर्ता के वकील के पेश न होने से हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी हवारा ने पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली की जिला अदालतों में चल रहे अन्य दर्जनों मामलों की सुनवाई एक जगह और एक ही अदालत में करवाए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की हुई है। जिस पर हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में 9 मार्च तक अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें