फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेशी मेहमानों ने पहनी पगड़ी, भंगड़ा कर जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिनभर अंतरराष्ट्रीय मसलों पर गहन मंथन के बाद जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने रात को सुखना लेक स्थित लेक क्लब में अपनी थकान उतारी। विदेशी प्रतिनिधियों के लिए यहां गाला डिनर का आयोजन किया गया था। इस दौरान पंजाब के लोकनृत्य भंगड़ा और कथक नृत्य से कलाकारों ने उनका मनोरंजन किया। विदेशी मेहमानों ने भी कलाकारों के साथ नृत्य कर माहौल को शानदार बना दिया। विदेशी प्रतिनिधि खासकर महिलाएं रंगबिरंगी पगड़ी में नजर आईं। विदेशी प्रतिनिधियों को इस मौके पर भारत की समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू करवाया गया। रात्रिभोज में भी पंजाब और आसपास के राज्यों के खास व्यंजन परोसे गए। इसमें मोटे अनाज को भी विशेष जगह दी गई। वीरवार देर रात तक विदेशी प्रतिनिधि ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। अब शुक्रवार को सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रतिनिधियों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से पिंजौर स्थित यादवेंद्र गार्डन में रात्रिभोज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें