एक कंपनी द्वारा इस पार्क को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया था। जल्द ही पीएमसी का चयन कर लिया जाएगा। जो विदेशी जानवर इस जलवायु में रह सकते हैं, इसके लिए अध्ययन किया जा रहा है। सुल्तानपुर झील की तरह माइग्रेटिड बर्ड के लिए झील की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई है। जंगल सफारी पार्क में विलुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण का भी प्रयास रहेगा।
कहा- राखी गढ़ी संग्रहालय का डिजाइन फाइनल, जल्द नियुक्त होगी पीएमसी
मुख्यमंत्री ने दिल्ली में ही राखीगढ़ी में म्यूजियम बनाने को लेकर भी बैठक की। बैठक में राखीगढ़ी की पुरानी सभ्यता को सुरक्षित रखना व उस स्थल को विकसित करने जैसे विषयों को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मिलकर किए जा रहे काम पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने साइट संग्रहालय और राखीगढ़ी गांव के भीतर पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए योजना का प्रस्ताव तैयार किया है, जो लगभग फाइनल हो चुका है। बैठक में विभिन्न विषयों की टाइमलाइन तय की गई है। पीएमसी नियुक्त करने के लिए 15 जुलाई तक टेंडर होगा और 15 अगस्त तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। दिसंबर तक संग्रहालय की शुरुआत हो सके, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को तेजी गति से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
सीएम बोले- ऐसी शासन व्यवस्था जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखी
एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि हरियाणा में जनता महसूस करती है कि जिस तरह की शासन व्यवस्था अब उन्होंने देखी है, पहले कभी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं भी बनेगी। आज हर वर्ग को महसूस होता है कि हमारी आवश्यकताओं की जानकारी होते ही सरकार उनकी डिलीवरी उनके घर द्वारा पर देती है।