फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना अंतर्गत 28 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी सोनू धीमान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शादीशुदा है। आरोप है कि कुछ दिनों से सोनू धीमान नामक एक युवक उसका लगातार पीछा कर रहा था। अचानक एक दिन वह उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। बदनामी की डर से वह चुप बैठी रही। 22 मई को एक बार फिर अचानक सोनू उसके घर में जबरन घुस आया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन एक बार फिर बदनामी के डर से पुलिस को सिर्फ लड़ाई झगड़े की शिकायत दी, लेकिन अब आरोपी फिर से धमकाने लगा कि अगर उसके साथ संबंध नहीं बनाया तो उसे जान से मार देगा। इससे परेशान होकर युवती ने शिकायत पुलिस को दी।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती अपने पति से अलग रहती है। पुलिस ने बुधवार को पुलिस ने युवती को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 164 के बयान दर्ज करवाए। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू धीमान टैक्सी चलाता है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें