फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख में मिली दो दिन की दुल्हन, जेवर लेकर हुई फरार

Sat, 14 Jan 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
दो दिन के लिए दुल्हन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बड़वाली ढाणी के एक अधेड़ आदमी को बिचौलिये के माध्यम से एक लाख रुपये में दो दिन के लिए दुल्हन मिली। तीसरे दिन दुल्हन जेवर समेत गायब हो गई। 
विज्ञापन


मामला चार महीने पुराना है। सिटी थाना पुलिस ने अब शिकायत मिलने पर दुल्हन, बिचौलिये और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बड़वाली ढाणी के अधेड़ गोपीराम ने मोहल्ले के बाबूलाल से शादी न होने की बात कही थी। 

बाबूलाल ने उसे शादी कराने का झांसा दिया था और एक लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही थी। यही नहीं बाबूलाल के साथ राना और रोहतक के पवन सैनी ने बिचौलिये का साथ दिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

एक लाख रुपये लेकर किया था दुल्हन का जुगाड़

पुलिस - फोटो : Demo Pic
गोपीराम को उनकी बात का यकीन हो गया। बिचौलिये बाबूलाल ने पिछले साल सितंबर महीने में एक लाख रुपये लेने के बाद अपने घर बुलाया। उसने एक युवती को पंजाब के बठिंडा की राधा बताते हुए उसको उसकी दुल्हन बताया। 

गोपीराम युवती को घर ले गया और युवती को पत्नी को तौर पर रखा। गोपीराम ने युवती को जेवर उपलब्ध कराए। गोपीराम तीसरे दिन सुबह उस समय दंग रह गया। जब पत्नी जेवर समेत गायब मिली। 

उसने आसपड़ोस और बाबूलाल से पत्नी के बारे में पूछताछ की। मगर कुछ पता न चला। फिर उसने बाबूलाल से साफ शब्दों में कहा कि या तो उसकी पत्नी ढूंढकर लाओ या उसके एक लाख रुपये वापस दो। 

कुछ दिन टरकाने के बाद बाबूलाल, राना और पवन उसे आंखें दिखाने लगे। गोपीराम ने हारकर सब्जी मंडी चौकी में शिकायत दे दी। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि बाबूलाल, राना, पवन और बठिंडा की राधा के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें