चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने छात्र संघ चुनावों में पहली बार महिला को प्रेसीडेंट पद के लिए कैंडिडेट घोषित किया है। शनिवार को सोई ने यूआईईटी विभाग की सीरत को अपना प्रेसीडेंट पद का उम्मीदवार घोषित किया। संगठन के जशनप्रीत सिंह और अमीर सिंह ने कहा कि हमें एक छात्रा को अध्यक्ष के रूप में घोषित करते हुए गर्व हो रहा है। छात्र कल्याण के प्रति सीरत की निरंतर लगन, कड़ी मेहनत को देखने के बाद सर्वसम्मति से उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया। सीरत को नामांकित करके सोई महिलाओं को सशक्त बनाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और छात्र प्रशासन में महिला नेतृत्व को उचित मान्यता सुनिश्चित करने के प्रति अपनी सकरात्मक सोच की पुष्टि करता है।