फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीसीटीए ने 70 कॉलेज शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर राज्यपाल को सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उनके सामने 70 कॉलेज शिक्षकों की लंबित सीएएस पदोन्नति का मुद्दा उठाया। राज्यपाल को इस तथ्य से अवगत कराया गया कि यूजीसी विनियम 2018 के लागू न होने के कारण यह पदोन्नतियां कई वर्षों से लंबित हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत गौरव ने राज्यपाल को बताया कि पदोन्नतियों की कमी से एनईपी के कार्यान्वयन से संबंधित कई मुद्दे पैदा हो सकते हैं। इससे एनएएसी और अन्य रैंकिंग एजेंसियों की ओर से इन संस्थानों की रैंकिंग कम हो सकती है। डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रोफेसर के रूप में पदोन्नति में देरी के कारण यह शिक्षक राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न कार्यों का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित अर्ध वेतन और चिकित्सा अवकाश का मुद्दा भी उठाया। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले पर बातचीत करने का वादा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें