फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में पहली बार तावी तकनीक से हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में पहली बार तावी तकनीक से हिमाचल प्रदेश के 71 साल के बुजुर्ग बीएस ठाकुर की हृदय की सर्जरी की गई। एओर्टिक स्टोनोसिस से पीड़ित मरीजों में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट तावी तकनीक के जरिए हृदय सर्जरी शुरू की गई है। यह सर्जरी 10 मई को अस्पताल के कॉर्डियोलाजी विभाग के डॉ. जीत राम कश्यप की टीम ने विभाग के प्रमुख प्रो. श्रीनिवास रेड्डी के नेतृत्व में की। बिना ओपन हार्ट की सफल सर्जरी की गई। डॉक्टरों की टीम में एनीस्थीसिया विभाग के प्रमुख प्रो. संजीव पलटा, डॉ. लिपि उप्पल, डॉ. स्वाति जिंदल और डॉ. सिद्धार्थ गर्ग मौजूद थे। हृदय सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक राज पोपट अहमदाबाद से टीम के साथ जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें