फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पहली बार छह शहरों का एक्यूआई येलो जोन में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पटियाला। पंजाब में इस सीजन में शुक्रवार को पहली बार एक साथ छह शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) येलो जोन में दर्ज किया गया। इनमें मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक 168 दर्ज किया गया। खन्ना का 149, जालंधर का 130, लुधियाना का 111, पटियाला का 107 और रूपनगर का 101 दर्ज किया गया।
डाक्टरों के अनुसार इस एक्यूआई में खास तौर से लंग, अस्थमा और दिल के रोगों से पीडित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है। पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। 12 नए मामलों के साथ कुल गिनती 188 पहुंच गई है। पंजाब में धान के कुल रकबे 31.72 लाख हैक्टेयर में से अब तक सिर्फ 21.46 प्रतिशत पर कटाई हुई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पराली जलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। पंजाब में 93 मामलों में 4 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसमें से 3.30 लाख रुपये की वसूली भी कर ली गई है। जबकि 115 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है और 59 रेड एंट्रियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में पराली जलाने में 76 मामलों के साथ अमृतसर जिला टॉप पर है। इसके बाद तरनतारन में 55 मामले, पटियाला में 11, बरनाला में पांच, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का व जालंधर में एक-एक मामला, फिरोजपुर में नौ मामले, गुरदासपुर में तीन, होशियारपुर में दो, कपूरथला में पांच, लुधियाना में दो, मानसा व एसबीएस नगर में भी एक-एक मामला, मालेरकोटला में चार और संगरूर में पांच मामले हुए हैं। पीपीसीबी अधिकारियों के मुताबिक किसानों को पराली न जलाने को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्हें पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया जा रहा है। बावजूद इसके जो किसान पराली जला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें