जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के सीईओ एसके अरोड़ा ने जिला परिषद के सदस्यों की बैठक के दौरान योजनाओं को लागू करने में सहयोग की अपील की।
बैठक में पंचकूला जिला परिषद के चेयरमैन राजेश कोना ने परिषद के सदस्यों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों का जल्द ब्यौरा सौंपे।
एडीसी ने पिंजौर, बद्दी मार्ग से नवा नगर लिंक रोड की मरम्मत, इस रूट पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी के अलावा गढ़ीकोटाहा से रैना सुल्तानपुर, दंदलावड़ से बालदवाला, फिरोजपुर से हंगोला लिंक रोड की मरम्मत और गांव भूड़ से मंडलाय के पुल के निर्माण की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।