फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोती के लिए डेरा हंसाली पहुंची मेनका गांधी

Sun, 26 Oct 2014 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्त्री एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शनिवार शाम को अपनी पोती की खुशी में फतेहगढ़ साहिब के डेरा हंसाली में नतमस्तक होने पहुंची। इस मौके पर मेनका ने ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वालों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 5.30 बजे डेरा हंसाली साहिब जिला फतेहगढ़ साहिब पहुंची और ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह से आशीर्वाद लेते हुए अपनी पोती के बारे में खुशी जाहिर की।

इसके बाद मेनका गांधी ने डेरा हंसाली की परिक्रमा की और फिर वह नजदीकी गांव स्थित गुरुद्वारा श्री दुफेड़ा साहिब में भी नतमस्तक होने गईं। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी हरदविंदर सिंह संधू, थाना बडाली आला सिंह के एचएचओ जीएस सिकंद, मनजीत सिंह और बाबा के मुख्य सेवक परमजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


मेनका गांधी की इस दौरे को गुप्त रखा गया था। भाजपा या अकाली दल के स्थानीय नेता भी इस दौरे से अनजान ही रहे। इससे पहले मेनका गांधी 1 जून को भी डेरा हंसाली आई थी और गांव गंडुआ स्थित संत बाबा राम सिंह जी दधेड़ा वालों से आशीर्वाद लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें