आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल राउंड का मुकाबला मिनर्वा अकादमी एफसी और लोनेस्टार कश्मीर एफसी के बीच रविवार को सेक्टर-17 फुटबाल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला मिनर्वा फुटबाल अकादमी के लिए करो-मरो जैसा होगा। क्योंकि आई लीग में मिनर्वा फुटबाल अकादमी 5 अंको सहित तीसरे स्थान पर हैं इस लिए कश्मीर एफसी के साथ मुकाबले में जीत दर्ज करना जरूरी हैं। शनिवार को मिनर्वा के कोच सुरेंद्र ने कहा की प्रतियोगिता में बने रहने के लिए यह मुकाबला काफी अहम हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा की पिछला मैच डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब के खिलाफ घरेलू मैदान में खेले थे। जिसे हम जीतने मे कामयाब नही हो पाए। इस के साथ ही उन्होंने कहा की इस प्रतियोगिता में भले ही कश्मीर एफसी अंक तालिका में 1 अंक सहित सबसे नीचे हैं लेकिन यह किसी भी टीम को हराकर उल्टफेर कर सकती हैं। इस लिए हम हल्के में नही ले रहे हैं।