सेंट स्टीफंस स्कूल चंडीगढ़ की महिला फुटबाल टीम
- फोटो : अमर उजाला
सेंट स्टीफंस स्कूल की लड़कियों ने चंडीगढ़ जूनियर गर्ल्स स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की। चैंपियनशिप के मुकाबले सेक्टर 45 में खेले जा रहे हैं। पहले मुकाबले में सेंट स्टीफंस स्कूल 45 की टीम ने माउंट कार्मल सेक्टर 47 की टीम को एक तरफा मुकाबले में 6-0 से करारी शिकस्त दी।
मैच के 10 वें मिनट में वृंदा ने शानदार गोल कर अपनी टीम का 1-0 से खाता खोला। मैच के 15वें मिनट में नेहा ने गोल दाग कर स्कोर 2-0 किया। इसके बाद 20 वें मिनट में नेहा ने गोल कर स्कोर 3-0 किया। वहीं, 30 वें मिनट में वृंदा ने अपनी साथी से मिले पास को शानदार गोल में बदल कर अपनी टीम को हाफ समय तक 4-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में भी सेंट स्टीफंस की टीम ने अपने शानदार तालमेल के जरिए माउंट कार्मल को अपने गोलपोस्ट के पास फटकने तक नहीं दिया। मैच के 40 वें मिनट में निहारिका ने गोल कर अपनी टीम को 5-0 से आगे किया। मैच के आखिरी मिनट में नेहा ने एक बार फिर से अपनी जादुई खेल का परिचय देते हुए गोल दाग का अपनी टीम को 6-0 से जीत दिला दी।