फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू हॉस्टल में नहीं मिल रहा है खाना... विरोध में छात्रों ने वीसी आवास घेरकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्रों को दूसरे दिन भी खाना न मिलने से उनमें आक्रोश पनप गया। शनिवार की शाम को वीसी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद देर शाम वीसी का आवास घेरकर वहीं पर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि पीयू प्रशासन के कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। वह दो दिन से भूखे हैं। उनके परिजन भी उनकी चिंता में हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में वह भूखे पेट कैसे परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन

हालांकि पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने इस प्रकरण को लेकर बैठक की, लेकिन निर्णय छात्रों को नहीं बताया। रात तक डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके तोमर समेत कोई भी अधिकारी उनके बात सुनने नहीं पहुंचे तो छात्रों ने भूख हड़ताल करने का एलान कर दिया।
शुक्रवार रात को हॉस्टल नंबर- 3 के छात्रों को नहीं मिला खाना
शुक्रवार की रात ब्वॉयज हॉस्टल नंबर तीन के विद्यार्थियों को खाना नहीं मिला। इंतजार करते-करते रात के दस बज गए। उन्हें पता लगा कि मेस संचालक चले गए तो उन्होंने वार्डन को फोन किया। उन्होंने खाना भेजने की आश्वासन दिया, लेकिन खाना समय पर नहीं पहुंचा। इसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। रात 11 बजे के बाद खाना पहुंचा। चावल व दाल खाकर छात्रों ने रात बिताई। शनिवार की सुबह नाश्ता आदि दिया जाना था लेकिन मेस संचालन नहीं आए। छात्रों ने बाहरी दुकानों पर जाकर चाय-ब्रेड खाकर काम चलाया। दोपहर का खाना भी नहीं मिला तो उन्होंने शनिवार की शाम वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। वहां कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचे तो उन्होंने वीसी आवास की ओर कूच किया। वहां धरना-प्रदर्शन किया जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप.. हॉस्टल से बाहर करना चाहता है पीयू प्रशासन
छात्रों का आरोप है कि पीयू प्रशासन उन्हें हॉस्टल से बाहर करना चाहते हैं। नोटिस पैसे जमा करने के लिए निकाला गया है। तमाम छात्रों ने पैसे दे दिए। कुछ छात्रों के बकाया हैं, वह अपने परिजनों से पैसे मंगवा रहे हैं। जल्द दे दिए जाएंगे तब तक हॉस्टल फंड से पीयू को पैसे देने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। छात्रों की भूख लगातार बढ़ रही है और परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें