पोल्ट्री फार्म यूनियन डेराबस्सी ने इलाके के लिए एक फॉगिंग मशीन एसएमओ लालडू डा. दलेर सिंह मुल्तानी को दान स्वरूप भेंट की है।
गौरतलब है कि विगत दिवस इलाके में मक्खियों की समस्या को लेकर डा. मुल्तानी ने पोल्ट्री फार्म मालिकों के साथ मीटिंग की थी।
मीटिंग में जहां पोल्ट्री फार्म मालिकों को अपने-अपने फार्मों के आसपास सफाई रखने के लिये कहा गया था, वहीं गांवों में मक्खियों एवं मच्छरों से बचाव हेतु उन्हें एक फागिंग मशीन अस्पताल को दान देने हेतु विनती की गई थी।
डा. मुल्तानी ने मशीन दान देने पर पोल्ट्री फार्म मालिकों का धन्यवाद किया और कहा कि मशीन आने से स्वास्थ्य वर्करों को गांवों में मक्खियों-मच्छरों से बचाव के यत्न करने में सुविधा होगी।
उन्होंने पोल्ट्री फार्म मालिकों से आसपास सफाई रखने हेतु दोबारा हिदायत भी दी।