फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोहरा: 10 मीटर तक रही दृश्यता, फॉग लैंप जलाकर चलीं गाड़ियां; एक जनवरी को बारिश की संभावना

Wed, 31 Dec 2025 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अब मौसम में तेजी के साथ बदलाव आ रहे हैं। एक और दो जनवरी को कोहरा कम होगा लेकिन उसके बाद कोहरा बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय दृश्यता करीब दस मीटर तक रह गई थी। 

विज्ञापन


चालक डिपर और फॉग लाइट जलाकर ही गाड़ी को चला रहे थे। मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

चंडीगढ़ से आने और जाने वाली काफी उड़ान मौसम की वजह से रद्द कर दी गईं। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अब मौसम में तेजी के साथ बदलाव आ रहे हैं। एक और दो जनवरी को कोहरा कम होगा लेकिन उसके बाद कोहरा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक जनवरी को हल्की बारिश की आशंका है।

मौसम का पूर्वानुमान

01 जनवरी     20     8

विज्ञापन
विज्ञापन

02 जनवरी     19     8
03 जनवरी     20     7
04 जनवरी     19     6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें