फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध बनी बाधा: फेंसिंग पार खेतों में किसानों की एंट्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर/ममदोट। घनी धुंध ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में फेंसिंग के पार स्थित खेतों में खेती करने वाले किसानों को धुंध के चलते वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सुरक्षा कारणों से बीएसएफ ने धुंध के मौसम में फेंसिंग पर लगे गेट बंद रखे हैं, जिससे किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला के किसान वकील सिंह ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल फेंसिंग पार लगी है, जिसे सिंचाई की जरूरत है, लेकिन घनी धुंध के कारण बीएसएफ किसानों को आगे जाने की इजाजत नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि धुंध इतनी घनी होती है कि पास खड़ा व्यक्ति भी नजर नहीं आता, जिससे निगरानी बेहद कठिन हो जाती है।
बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि धुंध के दौरान सीमा पर सुरक्षा खतरे बढ़ जाते हैं। इसी मौसम में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ, नशा और हथियारों की तस्करी की आशंका अधिक रहती है। ऐसी स्थिति में खेतों में जाने वाले किसानों पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है। सामान्य दिनों में जब किसान फेंसिंग पार खेती के लिए जाते हैं, तो उनके साथ बीएसएफ के जवान भी तैनात रहते हैं, लेकिन धुंध में यह व्यवस्था संभव नहीं हो पाती।
विज्ञापन


फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका
इसी गांव के किसान राज सिंह ने बताया कि कई बार फेंसिंग से सटी इस ओर की जमीन पर भी किसानों को काम करने से रोका जा रहा है। बीएसएफ का स्पष्ट निर्देश है कि मौसम साफ होने के बाद ही किसानों को फेंसिंग पार या नजदीकी खेतों में जाने दिया जाएगा। सीमावर्ती किसानों का कहना है कि सुरक्षा जरूरी है लेकिन लंबे समय तक रोक से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से मौसम के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें