पुलिस की अपील-जरूरी होने पर ही घर से निकलें
उधर, मोहाली में यातायात पुलिस ने घने कोहरे के चलते एडवाइजरी जारी कर अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकलें। अगर निकलना भी पड़ रहा है तो वाहन धीरे चलाएं, ओवरटेक करते समय एहतियात बरतें। डीएसपी ट्रैफिक महेश कुमार सैनी ने कहा कि कोहरे में दोपहिया और चारपहिया वाहन पर सफर करना जोखिम भरा है। चालक सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं। पिछले कुछ दिनों से सुबह-शाम घना कोहरा पड़ रहा है। इससे सड़क हादसे भी बढ़ गए हैं। पुलिस की ओर से अभियान चलाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। सड़क किनारे रिफ्लेक्टर वाली पट्टियां लगाई जा रही हैं ताकि वाहन चालकों को सड़क ठीक से दिखाई दे।