फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: जनवरी में ज्यादा ठंडे रहेंगे दिन, सामान्य से अधिक बारिश के आसार, आज से चार दिन कोहरे का अलर्ट

Tue, 02 Jan 2024 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में कड़ाके की ठंड के साथ नववर्ष की शुरुआत हुई। इस बीच मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से चार दिन तक प्रदेश के कई हिस्सों पर घना कोहरा पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में जनवरी महीने में दिन ज्यादा ठंडे रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पूरा महीना दिन के तापमान सामान्य व सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान सामान्य व सामान्य से ऊपर दर्ज किया जाएगा। जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश होने के भी आसार हैं।

विज्ञापन


नए साल के पहले दिन भी दिन के तापमान में गिरावट जारी रही। सोमवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की और कमी के साथ यह सामान्य से कुल 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। विभाग ने मंगलवार से चार दिन पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान पंजाब के ज्यादातर जिलों में बेहद ठंडे दिन (कोल्ड डे) रहेंगे। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक शिवइंद्र के मुताबिक जनवरी में फिलहाल अगले चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन बारिश के लिहाज से जनवरी महीना ठीक रहेगा। सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का 10.6 डिग्री और यह सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। पटियाला का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बठिंडा का 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें