फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक ध्यान दें! डेराबस्सी फ्लाईओवर बंद, कल से गुजरेंगे बड़े वाहन

Thu, 21 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी।
विज्ञापन
डेराबस्सी फ्लाईओवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर डेराबस्सी फ्लाईओवर पर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को ऊंचा किया जा रहा है। इसके लिए खंभें लगाए लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस कारण फ्लाईओवर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजारा गया। इस कारण वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की भी दिक्कत बढ़ गई है। 

गौरतलब है कि डेराबस्सी फ्लाईओवर को 24 मई को वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ खोल दिया गया था। जबकि चंडीगढ़ की ओर से फ्लाईओवर पर वाहनों की पूरी तरह से आवाजाही नहीं खोली गई थी। पुल पर ऊंचे वाहनों के गुजरने पर पाबंदी थी। चंडीगढ़ की ओर से फ्लाईओवर की अप्रोच के दौरान ओवरहेड हाईटेंशन लाइन आरपार गुजर रही है।
विज्ञापन


इसका एक खंभा एटीएस प्रोजेक्ट में है, जबकि दूसरा ट्रक यूनियन में है। पुल निर्माण कंपनी गावरे ने चार पिलर्स वाले दोनों खंभों को ऊंचा करने के लिए 67 लाख रुपये भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) के पास जमा करवा दिए थे। इस पर इस हफ्ते काम शुरू किया गया है।

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिंदर सिंह ने बताया कि बीबीएमबी की सुपरविजन में उनकी एजेंसी हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का काम कर रही है। दो नए खंभे लग चुके हैं और उस पर पुराने तारों की जगह नए तार 15 से बीस फीट की ऊंचाई पर लगाए जाएंगे। इसके बाद पुरानी हाईटेंशन लाइन हटा दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि पर्याप्त समय के लिए शट डाउन की समस्या के कारण काम पूरे दिन नहीं हो पा रहा है। इस कारण ढाई दिन से डेराबस्सी फ्लाईओवर पर आवाजाही बंद है। उन्होंने उम्मीद जताइ है कि शुक्रवार तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें