अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट पेश करते हुए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि अब तक 3100 करोड़ रुपये की फसलों का नुकसान हो चुका है क्योंकि पांच लाख एकड़ में कुल फसल प्रभावित हुई है। इसमें 2.75 लाख एकड़ धान की फसल खराब हो चुकी है। बावजूद इसके सरकार की तरफ से 175 लाख टन केंद्रीय पूल में धान की फसल का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। खुड्डियां ने कहा कि कपास की खेती में इस बार 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब बाढ़ से वो फसल खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड़ का नुकसान पशुपालन विभाग हुआ है। इसी तरह 2500 पुल को नुकसान पहुंचा है। यही यही कारण है कि सरकार ने 2 लाख क्विंटल गेहूं के बीज किसानों को मुफ्त देने का फैसला लिया है जिसमें 17 से 18 किस्मों के बीज शामिल हैं।