-जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को आठ वर्षों में 1 लाख 11 हजार करोड़ का नुकसान
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से पंजाब में छह हजार करोड़ा का सालाना घाटा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा राज्य की जीएसटी से पहले की राजस्व तटस्थ दर 18.3 प्रतिशत थी जो देश की औसत दर 14 प्रतिशत से काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को आठ वर्षों में 1 लाख 11 हजार करोड़ का नुकसान हुआ जबकि मुआवजा शुल्क से केवल 61 हजार करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए। वित्त मंत्री ने बताया कि कई अन्य राज्य भी जीएसटी के कारण वित्तीय घाटे से जूझ रहे हैं लेकिन भाजपा बहुमत वाली केंद्र सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।
पंजाब टाउन इंप्रूवमेंट एक्ट से विकास में आएगी तेजी : डॉ. रवजोत
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहरों के विकास कार्यों में तेजी लाने और उन्हें अधिक सुचारू बनाने के लिए पंजाब विधानसभा की ओर से आज पंजाब टाउन इंप्रूवमेंट एक्ट, 1922 पारित किया गया है। इस बिल का उद्देश्य राज्य की शहरी स्थानीय संस्थाओं को सुधार ट्रस्टों के पास उपलब्ध फंडों के उपयोग के योग्य बनाना है।