फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा : शिअद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि पंजाब ने इतिहास की सबसे बड़ी बाढ़ झेली है मगर केंद्र व सूबे सरकार की सियासत के चलते अभी तक बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।
जारी बयान में रोमाणा ने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। पशु, घर और जमीनें बह गईं और लोगों को इस बाढ़ से गहरे जख्म मिले हैं मगर इन जख्मों पर अभी तक मुआवजे का मरहम नहीं लगा है। मुआवजे के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कहती है कि केंद्र विशेष पैकेज नहीं दे रहा है जबकि केंद्र कहता है कि अभी तक नुकसान संबंधी प्रस्ताव नहीं मिला। इसी सियासत और लापरवाही का खामियाजा बाढ़ पीड़ित भुगत रहे हैं। इसके अलावा मान सरकार आपदा फंड का भी कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।
विज्ञापन

राेमाणा ने कहा कि जब केंद्र सरकार तुरंत अफगानिस्तान मदद भेज सकती है तो उनकी मदद पंजाब तक क्यों नहीं आ रही है। केंद्र सरकार पंजाब के साथ पक्षपात न करे और सूबे की सरकार बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मुआवजा जारी करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें