फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सफर करने वालों के लिए बुरी खबर, फ्लाइट्स के दाम बढ़ गए हैं दो गुना

Mon, 27 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
flight
विज्ञापन
हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। सभी विमानन कंपनियों ने फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर हवाई दो गुना दाम दाम बढ़ा दिए है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद भी यह दाम बढ़ गए हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नए शेड्यूल में 21 फरवरी से 36 फ्लाइटों को संचालन किया जा रहा है। चंडीगढ़ से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, श्रीनगर सहित सभी जगह की फ्लाइट्स काकिराया बढ़ गया है।
विज्ञापन


टूर एंड ट्रेवेल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि 27 फरवरी से 10 मार्च तक  दिल्ली  का किराया 5 हजार रुपये कर दिया गया है। आम दिनों में यह किराया 1800 से 2500 रुपये के बीच होता है।  वहीं बंगलूरू की फ्लाइट का किराया सात हजार रुपये  हो गया है। सामान्य दिनों में  3500 रुपये होता है। वहीं मुंबई की फ्लाइट का किराया आम दिनो में 4 हजार रुपये होता है। यह बढ़ाकर आठ हजार रुपये कर दिया गया है।

बंसल ने बताया कि होली का त्योहार आते ही  सभी फ्लाइटों का किराया दो गुना से ऊपर महंगा हो गया है। इंटरनेशनल एयपोर्ट से इंडिगो, गो एयर, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट, एयर इंडिया , विस्तारा की  विमानन कंपनियों की ओर से फ्लाइटों का संचालन किया जाता है। इंडिगो विमानन कंपनी के स्टेशन मैनेजर वरुन ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण दाम बढ़े हैँ। यह अभी 15 मार्च तक रेट और बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें