अगर आप चंडीगढ़ एयरपोर्ट से होकर कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बुरी ख़बर है। दरअसल रनवे अपग्रेडेशन के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तीन दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है। 19 मार्च और 2 व 16 अप्रैल को सभी फ्लाइटों का संचालन बंद किया गया है।
विज्ञापन
एयरफोर्स की ओर से विमानन कंपनी को यह लेटर जारी किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बुकिंग न करने को कहा है। एयरपोर्ट से रोज 36 फ्लाइटों को संचालन होता है। रनवे एक्सपेंशन और अपग्रेडेशन के कारण सबसे अधिक परेशानी दिल्ली के यात्रियों को होगी। क्योंकि वोल्वो बसें भी नहीं बढ़ाई गईं हैं।