फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व CM बेअंत सिंह का हत्यारा आतंकी तारा मरना चाहता है, दायर की याचिका

Sat, 18 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जगतार सिंह तारा
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी और आतंकी जगतार सिंह तारा ने इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर अर्जी दायर की है। तारा के खिलाफ बुड़ैल जेल की विशेष अदालत में ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन


अपनी अर्जी में तारा ने कहा है कि वह शारिरिक तौर पर फिट नहीं है। उसे पीठ में तकलीफ रहती है। अपनी लिखित अर्जी में तारा ने असहनीय दर्द का ज़िक्र किया है। जिससे उसका जीवन मुश्किल और कठिन हो गया है। हाल की तारा की अर्जी पर कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं लिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।

इससे पहले भी तारा कोर्ट में चौकने वाली अर्जी दायर करता रहा है। जिन में उसने केस के ट्रायल के दौरान खुद के लिए वकील लेने से इंकार कर चुका है। उसने  यह भी कहा था कि उसका भारत के कानून पर कोई भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें