इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जूम एयरलाइंस 25 मार्च से कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ आएगी। इसकेे बाद चंडीगढ़ से अमृतसर जाएगी। फ्लाइट का किराया दिल्ली से दो हजार रुपये और चंडीगढ़ से अमृतसर एक हजार रुपये होगा। इसकी बुकिंग फरवरी के अंत से शुरू हो जाएगी। 25 मार्च से जारी समर शेड्यूल में यह फ्लाइट शो करेगी।
जूम एयरलाइंस के सीईओ कौस्तव एम धर ने बताया कि फ्लाइट के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। 25 मार्च से यह फ्लाइट शाम को 4:15 बजे दिल्ली से चलेगी और यह 5:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए यह फ्लाइट 5:45 बजे चलेगी और 6:30 बजे वहां पहुंचेगी।
स्पाइस जेट की फ्लाइट का समय बदला
एयरपोर्ट की ओर से मौसम साफ होने के बाद स्पाइस जेट की शाम को 6.18 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब 7.20 बजे उड़ेगी। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक इस फ्लाइट का शेड्यूल मौसम साफ होने के बाद बदला गया है।