चंडीगढ़। अबूधाबी के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से बुधवार को 183 यात्रियों ने पहली उड़ान भरी। वापसी पर 73 यात्री शहर पहुंचे हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अबू धाबी के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान है।
एयरपोर्ट के कार्यवाहक सीईओ रंजीत दास ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस फ्लाइट शुरू होने से चंडीगढ़ पंजाब, हरियाण तथा हिमाचल के लोगों को फायदा होगा और उनके कारोबार में इजाफा होगा। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 2:45 बजे रवाना होगी और सुबह 5:15 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। आबू धाबी के लिए एयरलाइंस के तरफ से उड़ानों की बुकिंग अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू कर दी थी।
उन्होंने कहा कि रात के समय अबूधाबी की फ्लाइट शुरू होने से आने वाले दिनो में डोमेस्टिक फ्लाइट् के रास्ते भी खुल गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बहुत जल्द रात में शहरवासियों को डोमेस्टिक फ्लाइट मिल सकती है। सीईओ ने बताया कि कोशिश है कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूरोप के लिए भी न्यू फ्लाइट शुरू हो। जिसको लेकर अथॉरिटी की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, कोशिश है कि रात के समय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ानें शुरू हो सकें।
बाक्स
12 हजार से शुरू हुआ किराया 24 हजार पहुंचा
एयरलाइंस के तरफ से फ्लाइट्स की बुकिंग अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू कर दी थी। ऐसे में अब यात्रियों को बुकिंग करने के लिए टिकट 24 से 30 हजार रुपये तक पहुंच गया, क्योकि फ्लाइट की बुकिंग फ्लैक्सी फेयर के आधार पर किया जाता है। हालांकि टिकट बुकिंग का किराया 12 हजार से शुरू हुआ था।