16 एडीवीटी फोटो सोलन-सिरमौर, चंडीगढ़ ( क्योरटेक)
सोलन (वि)। वर्ष 1400 में स्थापित विजन फॉर एक्सीलेंस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय द्वारा इस्तांबुल (तुर्की) में आयोजित तीन दिवसीय कन्वोकेशन में हिमाचल के उद्योगपति सुमित सिंगला को उद्योग जगत में उत्कृष्ट कार्यों और समाज सेवा में मानवता के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर 40 देशों से डेलीगेट्स पहुंचे थे। कन्वोकेशन में विवि की डॉ. जेम्स बनवेसा और डॉ. मालिनी इयागा नाथन ने भारत की दवा निर्माता कंपनी क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला समेत 28 डेलीगेट्स को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। श्री सिंगला ने भारत का गौरव बढ़ाने के साथ हिमाचल का नाम भी रोशन किया।