फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए फ्लाइट के रेट हुए दोगुने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जाने वाले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों के बीच होड़ लगी हुई है। इस मुकाबले के लिए फ्लाइटों की टिकटों के दाम भी बढ़ गए हैं। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के मूल्यों में ढाई गुना बढ़ोतरी हुई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट अहमदाबाद के लिए सिर्फ एक फ्लाइट का संचालन होता है। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार को हैं और इसके लिए फ्लाइट की टिकट का मूल्य 17619 रुपये हो गया है जबकि इससे पहले टिकट का किराया प्रतिदिन 7 से 8 हजार के बीच में रहता था। इस संबध में जानकारी देते हुए इंटर नेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि चंडीगढ़-अहमदाबाद के बीच चलने वाली फ्लाइट 180 पैसेंजर वाली है। ऐसे में फ्लेक्सी फेयर के तहत मूल्यों में वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसी एयरलाइंस ने अहमदाबाद के लिए एक्सट्रा फ्लाइट शुरू करने की परमिशन नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें