फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 14 यात्रियों को एयरपोर्ट पर छोड़ दुबई उड़ गया विमान, पूछने पर स्टाफ ने बताई ये वजह

Fri, 28 Apr 2023 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जानकारी के मुताबिक श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आज सुबह करीब सवा नौ बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-55 दुबई के लिए रवाना हुई। फ्लाइट उड़ाने से करीब डेढ़ घंटे पहले 14 यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लेरिकल गलती का खामियाजा 14 यात्रियों को शुक्रवार उस समय भुगतना पड़ा जब स्पाइस जेट का विमान उन्हें छोड़कर दुबई के लिए रवाना हो गया। यात्रियों ने जब एयरलाइन के स्टाफ से पूछा तो उन्होंने इसे वीजा पेपर में गलती होने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर यात्रियों ने कहा कि उनके वीजे अन्य लोग भी दुबई इसी फ्लाइट से गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आज सुबह करीब सवा नौ बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी-55 दुबई के लिए रवाना हुई। फ्लाइट उड़ाने से करीब डेढ़ घंटे पहले 14 यात्रियों को विमान में सवार होने से रोक दिया।

स्पाइस जेट के ग्राउंड स्टाफ ड्यूटी मैनेजर अजय भट ने यात्रियों के वीजा के दस्तावेज में पिता का नाम दो बार लिखे होने पर आपत्ति जताई। एक यात्री ने बताया कि 14 यात्रियों के वीजा पर क्लेरिकल गलती हुई है। यात्री के पिता का नाम एक बार सरनेम और दूसरी बार पिता के कालम में लिखा गया है। दुबई सरकार ने दस्तावेजों को जांचने के बाद ही उन्हें यह वीजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें