फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल लीकेज का झांसा देकर सीए के मर्सिडीज गाड़ी से लैपटॉप चोरी, चार घंटे बाद वापस मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-27 में तेल लीकेज का झांसा देकर दो युवक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की मर्सिडीज से लैपटॉप चोरी कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर-26 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। घटना के करीब चार घंटे के बाद पीड़ित का लैपटॉप मनीमाजरा स्थित आरावाली गली में मिला।
विज्ञापन

दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी अनिल चड्ढा सोमवार सुबह मर्सिडीज कार से सेक्टर-22 स्थित अपने दफ्तर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वह सेक्टर 27 में पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनके चालक को इशारे में कहा कि गाड़ी के अगले हिस्से में तेल लीकेज है। चालक गाड़ी को किनारे लगा कर तेल लीकेज चेक करने लगा। इसी दौरान अनिल चड्ढा गाड़ी के अंदर बैठकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे। जब गाड़ी से नीचे उतरकर दोबारा बैठे तो उनका सिर चकराने लगा। उन्हें कार में भी कुछ अजीब गंध आई। जिसके बाद उन्होंने देखा कि कार की डिग्गी का दरवाजा खुला है और अंदर से उनका बैग गायब है। बैग में लैपटॉप और कुछ नकदी थी। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किया। दोपहर बाद करीब 3 बजे अनिल चड्डा के पास एक शख्स का फोन आया। फोन पर शख्स ने कहा कि मनीमाजरा में एक बैग मिला है, बैग लैपटॉप समेत उनके कागजात हैं। उसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को देकर शख्स से बैग हासिल किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें