14 फरवरी सिर्फ वैलेंटाइन डे के तौर पर ही नहीं, बल्कि वन बिलियन राइजिंग फॉर जस्टिस डे के तौर पर मनाया गया। महिलाओं की सुरक्षा और उनकी आजादी के लिए यह फ्लैश मॉब सेक्टर-17 प्लाजा में हुआ।
शुक्र्रवार को सेक्टर-17 प्लाजा में सामाजिक संस्था ह्यूमेनिटी शेयरिंग स्माइल्स की ओर से फ्लैश मॉब किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और उनकी आजादी को लेकर था।
इस मौके पर अलंकार थिएटर ग्रुप के सदस्यों ने ‘इंसानियत की मौत’ नुक्कड़ नाटक पेश किया। इसकी थीम महिलाओं से जुड़े कई पहलू थे, जैसे महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे आपराधिक मामले, घरेलू अत्याचार और महिलाओं से संबंधित क्राइम में पुलिस की भूमिका।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष तरनप्रीत सिंह, वाइस प्रेसीडेंट हरजिंदर सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह, सदस्य किरणदीप कौर, नेहा बोध, प्रणवत, उमराव सिंह और साक्षी मौजूद रहे।