फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला से मोबाइल छीनने के दोषी को पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महिला से मोबाइल छीनने के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देते पांच साल की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी की पहचान सेक्टर-40 लेबर चौक निवासी 20 वर्षीय सन्नी गुप्ता के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सितंबर 2020 में दोषी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। क्या था मामला...सेक्टर-41डी बढहेड़ी की रहने वाली महिला चांदनी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर 2020 को वह अपनी बेटी के साथ पुलिस कॉलोनी सेक्टर-41 के पास पार्क में सैर कर रही थी। उसने हाथ में मोबाइल ले पकड़ था। शाम लगभग साढ़े सात बजे एक युवक पीछे से आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था और जांच के दौरान सन्नी गुप्ता को गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें