चंडीगढ़। ठगों ने एक व्यक्ति को असली सोने की मूर्ति दिखाकर लाखों रुपये ठग कर पीड़ित को नकली मूर्ति थमा दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस बलटाना निवासी नवीन कुमार कौशिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने बताया कि रिंकू नाम युवक ने खुदाई के दौरान एक सोने की मूर्ति निकलने की बात कही। उसे बेचने के लिए 25 लाख मांगे। शिकायतकर्ता ने उसे मूर्ति के लिए 24 लाख रुपये कैश पेमेंट दी। जब शिकायतकर्ता सुनार के पास मूर्ति बेचने के लिए गया तो सुनार ने बताया कि यह मूर्ति नकली है। इसके बाद शिकायतकर्ता को पता लगा कि उसके साथ धोखा हो गया है। इसकी शिकायत उन्होंने सेक्टर- 31 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में रिंकू को गिरफ्तार किया है।