फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पांच वरिष्ठ अधिवक्ता बनेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

Wed, 18 Oct 2023 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चार जजों का तबादला कर दिया है। जस्टिस राज मोहन सिंह का मध्य प्रदेश, जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान का इलाहाबाद, जस्टिस अवनीश झिंगन व जस्टिस अरुण मोंगा का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के पांच वरिष्ठ अधिवक्ता अब जज बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच वकीलों को जज बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। सिफारिश में दो महिला वकीलों के नाम भी शामिल हैं। हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने वरिष्ठ वकील सुमित गोयल, हरमीत सिंह ग्रेवाल, दीपेंद्र सिंह नलवा, सुदीप्ति शर्मा और कीर्ति सिंह का नाम शामिल है। इन सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद केंद्र सरकार नियुक्ति की अधिसूचना जारी करेगी। कॉलेजियम ने हालांकि एडवोकेट परविंदर सिंह चौहान, राजेश गौड़, मिंदरजीत यादव और रोहित कपूर के नामों पर विचार के बाद भी इनकी सिफारिश नहीं की। चौहान, यादव और गौड़ वर्तमान में हरियाणा एजी कार्यालय में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


21 अप्रैल को पंजाब-हरियाणा कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के नौ वकीलों के नाम सुप्रीम कोर्ट को भेजे थे। वकीलों के नाम पर निर्णय कॉलेजियम द्वारा न्याय विभाग से प्राप्त विभिन्न रिपोर्टों पर विचार करने और उम्मीदवारों के खिलाफ प्राप्त विभिन्न शिकायतों की जांच करने के बाद लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि पहली बार कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में प्रत्येक अनुशंसित उम्मीदवार के संबंध में अपनी टिप्पणी दर्ज की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों के कुल 85 मंजूर पद हैं।

चार जजों का तबादला, दो नए आएंगे

सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चार जजों का तबादला कर दिया है। जस्टिस राज मोहन सिंह का मध्य प्रदेश, जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान का इलाहाबाद, जस्टिस अवनीश झिंगन व जस्टिस अरुण मोंगा का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट किया गया है। वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट की एडिशनल जज लपिता बनर्जी व पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर सिंह का तबादला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें