फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्कूलों को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त पुरस्कार से किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में पर्यावरण विभाग और युवसत्ता के सहयोग से सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इंडिया विषय पर शुक्रवार को ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में वन संरक्षक और पर्यावरण निदेशक देबेंद्र दलाई मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में शहर के 107 स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों और प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वे के अनुसार पांच स्कूलों को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देबेंद्र दलाई ने कहा कि इस साल 22 अप्रैल को मनाए गए विश्व पृथ्वी दिवस से लेकर पांच जून को मनाए गए विश्व पर्यावरण दिवस तक पर्यावरण विभाग और युवसत्ता ने शहर के स्कूलों में 45 दिनों का स्टूडेंट्स टेक ऑन प्लास्टिक्स कैंपेन (स्टॉप) लांच किया था। इस अवधि के दौरान की गई गतिविधियों के आधार पर शुक्रवार को पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त स्कूल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन पांच विजेताओं में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल-44, अंकुर स्कूल-14, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16 डी, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल-13 और डीएवी मॉडल स्कूल-15 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें