चंडीगढ़। शहर के रोलर हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 5वें वर्ल्ड स्केट गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चंडीगढ़ के पांच खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। इनमें सार्थक, इकजोत, अखिलेश, ध्रुव और नितिन सिंह शामिल हैं।
सभी खिलाड़ी सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगिता अक्तूबर में पैराग्वे में आयोजित होगी।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक के कोच रोहित रंधावा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
कोच रंधावा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय टीम विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और चंडीगढ़ का नाम रोशन करेगी।