फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से सड़क किनारे खड़े ट्राले में घुसी बोलेरो, पांच लोगों की मौत-दो घायल

Thu, 18 Apr 2019 01:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बुलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिरसा-फतेहाबाद की सीमा पर बसे गांव करनौली के पास बुधवार अलसुबह तीन बजे बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्राले में जा घुसी। हादसे में दो बच्चों एवं एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी लोग सिरसा जिले के जोधकां गांव के रहने वाले थे। घायलों को उपचार के लिए पहले फतेहाबाद सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मृतकों में एक ही परिवार के दीपक (38) उसके बेटे निखिल (10), भतीजी रिया (12), ममता (33) शामिल हैं जबकि उसका पार्टनर वेद गोयल की भी हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि भतीजी रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दीपक, निखिल व वेद ने फतेहाबाद अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। ममता की मौत अग्रोहा मेडिकल में हुई है। फतेहाबाद की दरियापुर चौकी पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल में मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।

अस्पताल में मृतकों के परिजनों ने बताया कि दीपक अपने परिवार के सदस्यों जिनमें 10 साल का बेटा निखिल, 11 साल की भतीजी रिया, 13 साल का विक्की, भाई हेमगिरी, उसकी पत्नी ममता व उसकी बेटी दीक्षा और दीपक का दोस्त वेद गोयल शामिल था, के साथ राजस्थान के पिलानी इलाके में एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। लौटते-लौटते काफी देर हो गई और अलसुबह उनकी गाड़ी जैसे ही गांव करनौली से थोड़ा आगे निकली तो अचानक गाड़ी चला रहे वेद गोयल को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से भरे एक ट्राले के पीछे जा टकराई। जैसे ही बोलेरो गाड़ी ट्राले से टकराई, एक जोरदार धमाका हुआ और गाड़ी ट्राले के नीचे जा घुसी। धमाके की आवाज सुनकर पास स्थित एक ढाबे पर बैठे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे करके एक-दो लोगों को बाहर निकाला। इस बीच किसी ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित कर दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फतेहाबाद सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस में स्वास्थ्यकर्मियों ने गाड़ी के हिस्से काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें फतेहाबाद नागरिक अस्पताल भेजा। एक ही एंबुलेंस में सभी घायलों के न आने के चलते फतेहाबाद से एक और एंबुलेंस भेजी गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बच्ची रिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस बीच दीपक, निखिल और वेद गोयल ने फतेहाबाद अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि विक्की, हेमगिरी, दीक्षा और ममता को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल में रेफर किया गया। लेकिन घायलों में शामिल ममता ने भी अग्रोहा मेडिकल में जख्मों के ताव को ना सहते दम तोड़ दिया।

उधर जैसे ही हादसे की सूचना अलसुबह गांव जोधकां में पहुंची तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के घरों में परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन में लोग फतेहाबाद के अस्पताल पहुंचे और मृतकों के शवों की पहचान करते दिखे। मृतकों में छोटे-छोटे बच्चों को देखकर वहां मौजूद प्रत्येक शख्स की आंखों में आंसू भर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें