ससुर की मौत हो गई, शोक सभा में जा रहा था परिवार को लेकर कि रास्ते में हादसा हो गया और पांच लोगों को मौत अपने साथ ले गई। हादसा हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ।
दिल्ली रोड पर गांव लोहरवाड़ा के समीप आल्टो कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार गांव मंदोली निवासी पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे समेत तीन घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार की बॉडी बिल्कुल पिचक गई, जिसे जेसीबी से सीधा कर शवों को निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल परिजनों ने रोडवेज बस चालक द्वारा साइड मारने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई मे जुटी हुई है।