ससुर की मौत हो गई, शोक सभा में जा रहा था परिवार को लेकर कि रास्ते में हादसा हो गया और पांच लोगों को मौत अपने साथ ले गई। हादसा हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ।
दिल्ली रोड पर गांव लोहरवाड़ा के समीप आल्टो कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार गांव मंदोली निवासी पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे समेत तीन घायल हो गए, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार की बॉडी बिल्कुल पिचक गई, जिसे जेसीबी से सीधा कर शवों को निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल परिजनों ने रोडवेज बस चालक द्वारा साइड मारने के आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई मे जुटी हुई है।
घायलों ने बस के साइड मारने के आरोप लगाए
चरखी दादरी में सड़क हादसा
एसएचओ जगराम का कहना है कि मृतकों में कार चालक अजय, उसकी मौसी सावित्री (65), भतीजा हर्षित(2), भांजा हार्दिक(4) और चचेरी भाभी ज्योति (35) शामिल हैं। ये सभी लोग मृतक अजय के ससुर की मौत का मातम मनाने के लिए बेरी के गाव डीघल जा रहे थे।
घायल परिजनों के बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया है कि हादसे में मृतक अजय के ससुर की मौत हो गई थी, जिसका शोक मनाने के लिए वह परिवार को लेकर जा रहा था। दो गाड़ियों में परिवार के 16 लोग सवार थे। वे हाइवे पर आए, एक ट्रक आगे चल रहा था।
कार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। पीछे से एक रोडवेज बस ने भी कार और ट्रक को ओवरटेक करने के कोशिश की। इसी दौरान रोडवेज बस ने कार को हल्की सी साइड मारी। जिसके कारण वह अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई।