फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नवंबर को पठानकोट आएंगे थल सेना प्रमुख

Mon, 20 Oct 2014 10:48 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह पांच नवंबर को मामून छावनी का दौरा करेंगे। यह जानकारी 50 आर्म्ड रेजीमेंट के कर्नल जतिंद्र सिंह ने दी। उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से थल सेना मुखी 50 आर्म्ड रेजीमेंट और 84 आर्म्ड रेजीमेंट को निशान प्रदान करेंगे।
विज्ञापन



बताया कि दोनों ही रेजीमेंट भारतीय सेना की पहली लाइन में चलने वाली रेजीमेंट हैं। इनमें शामिल जवानों को देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात किया गया है। मामून सैन्य छावनी में इस मौके पर टैंकों का प्रदर्शन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि 50 आर्म्ड रेजीमेंट अपने 25 वर्ष और 84 आर्म्ड रेजीमेंट अपनी स्थापना के 38 वर्ष पूरे कर रही है। इसलिए इस दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।


समारोह में कई पूर्व सैन्य अफसर व सेवा मुक्त बहादुर सैनिक भी हिस्सा लेंगे। इस दिन को यादगार बनाने के लिए थल सेना प्रमुख की ओर से एक किताब भी जारी की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल विकास त्रिवेदी, कर्नल मुनीश मेहता व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें