फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के पांच नए मरीज मिले, तीन हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमण दर 1.32 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने के बाद तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई। शहर में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 25 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 378 लोगों की जांच की। इनमें से चार पुरुष और एक महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं अब तक कोरोना से 1181 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड पर तीन कोरोना मरीज भर्ती हैं। कोेरोना टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की बर्बादी की रोकने के लिए प्रशासन ने तीन केंद्रों पर टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जीएमएसएच-16 में सुबह 9 से शाम 7 बजे, पीजीआई में सुबह 9 से दो बजे और जीएमसीएच-32 सुबह 9 से दो बजे तक टीककरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें