फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी मामलों की जांच को लेकर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 5 सदस्यीय एसआईटी गठित

Tue, 11 Sep 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेअदबी मामलों की जांच के लिए गठित जस्टिस रंजीत सिंह आयोग की सिफारिशों के आधार पर पंजाब सरकार ने पांच अधिकारियों की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया। ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन के निदेशक प्रबोध कुमार के नेतृत्व में यह एसआईटी बेअदबी की घटनाओं से संबंधित आपराधिक मामलों की जांच करके उनमें जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य पुलिस के डीजीपी ने सोमवार को उक्त एसआईटी के गठन संबंधी पत्र जारी कर दिया है। एसआईटी में आईजी क्राइम अरुण पाल सिंह, आईजी क्राइम कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह और कमांडेंट पीआरटीसी जहां खेलां भूपिंदर सिंह हैं।

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा थाने में 7 अगस्त 2018 को दर्ज एफआईआर नंबर 129 और फरीदकोट जिले के बाज खाना पुलिस स्टेशन में  21 अक्टूबर  2015 को दर्ज एफआईआर नंबर 130 की जांच पहले सीबीआई को सौंपी गई थी। पंजाब सरकार ने बाद में इसे वापस ले लिया था। एसआईटी को यह अधिकार दिया गया है कि वह है बेअदबी के केसों में आवश्यकता पड़ने पर किसी भी अधिकारी की मदद ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें