फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने को एनओसी

Wed, 04 Dec 2013 12:15 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में पांच नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने चार कॉलेज खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इनमें से तीन कॉलेज प्राइवेट होंगे, एक कॉलेज सरकारी क्षेत्र में ईएसआई का होगा और पांचवां कॉलेज पीपीपी मोड पर खोला जाएगा। पीपीपी मोड पर खोले जाने वाले कॉलेज की सीटें अभी तय नहीं हुई हैं जबकि शेष चार कॉलेजों में एमबीबीएस की 450 सीटें होंगी।

हरियाणा समेत लगभग सब राज्यों में डॉक्टरों की कमी चल रही है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन का दावा है कि एक दिसंबर को प्रदेश में एक तिहाई डॉक्टरों के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार भी काफी पैसा स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च कर रही है मगर डॉक्टरों की कमी से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है।

ये संस्थाएं चलाएंगी कालेज
पानीपत जिले के इसराना में एमसी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। इसे शांति देवी मेमोरियल ट्रस्ट चलाएगा। इसमें 150 सीटें होंगी। सरकार ने एनओसी जारी कर दिया है। कैथल में हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज खोला जाएगा। इसे डॉ. पूर्ण चंद धर्मार्थ ट्रस्ट कैथल खोलेगा। इसमें 100 सीटें होंगी। जींद में गंगापुत्र मेडिकल कॉलेज गंगापुत्र टाइम्स सोसाइटी खोलेगी। इसमें 100 सीटें होंगी। फरीदाबाद में ईएसआई अस्पताल यह मेडिकल कॉलेज खोलेगा। इसमें भी 100 सीटें होंगी। इन चारों कॉलेजों के लिए प्रदेश सरकार ने एनओसी जारी कर दिया है। अब सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया इन चारों कॉलेजों को चालू करने की इजाजत देगी। संभावना है कि अगले सत्र में इन कॉलेजों में दाखिले हो सकेंगे। पांचवां कॉलेज पीपीपी मोड पर हरियाणा सरकार खोलेगी। इसके लिए जमीन सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाएगी। कॉलेज की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। कॉलेज खोलने का सैद्धांतिक फैसला सरकार ने कर लिया है।
विज्ञापन



अब सरकार क्षेत्र में ये हैं कॉलेज
पंडित भगवत दयाल हेल्थ यूनिवर्सिटी ऑफ साइंसेज रोहतक, भगत फूल सिंह महिला यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज, मेवात में सरकारी मेडिकल कॉलेज। अग्रोहा में भी अनुदान प्राप्त मेडिकल कॉलेज चल रहा है। करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें