फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आईएएस और चार एचसीएस के तबादले, दो एचपीएस संभालेंगे चार जिलों में पुलिस कप्तानी

Tue, 04 Feb 2020 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा को वर्तमान कार्यभार के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ वर्तमान कार्यभार के अलावा हैफेड के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी देखेंगी। अनीता यादव को मेवात विकास एजेंसी, नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

विज्ञापन


खाद्य एवं औषध प्रशासन के आयुक्त अशोक कुमार मीणा वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव भी होंगे। महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा को चरखी दादरी का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, चरखी दादरी का सचिव लगाया गया है। एचसीएस जगदीप ढांडा वर्तमान कार्यभार के अलावा अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव का कार्यभार देखेंगे। 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव कमलेश कुमार भादू को वर्तमान कार्यभार के अलावा विकास एवं पंचायत विभाग के विशेष सचिव का जिम्मा भी दिया गया है। डॉ. मुनीष नागपाल महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, महेंद्रगढ़ के सचिव लगाए गए हैं। जिला परिषद, यमुनानगर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा छनवारिया को नगर निगम, यमुनानगर का संयुक्त आयुक्त और जिला परिषद, यमुनानगर व डीआरडीए, यमुनानगर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन


दो एचपीएस संभालेंगे चार जिलों में पुलिस कप्तानी
हरियाणा पुलिस ने तीन आईपीएस और दो एचपीएस अफसरों को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी है। ये अतिरिक्त जिम्मेदारियां उन जिलों के पुलिस अधीक्षक पद की हैं, जहां के पुलिस कप्तान विभिन्न कारणों से अवकाश पर हैं या ट्रेनिंग पर गए हैं। इसमें दो एचपीएस अफसर ऐसे हैं, जो अब चार जिलों के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं।

इन आदेशों के तहत महेंद्रगढ़ (नारनौल) के पुलिस अधीक्षक एचपीएस दीपक सहारण अब रेवाड़ी के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी भी देखेंगे। रेवाड़ी की पुलिस अधीक्षक आईपीएस नाजनीन भसीन ट्रेनिंग पर रहेंगी। इसी तरह फतेहाबाद के एचपीएस विजय प्रताप सिंह अब हिसार के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे, क्योंकि हिसार के पुलिस अधीक्षक आईपीएस शिव चरण को भी ट्रेनिंग पर भेजा गया है।

उधर, गुरुग्राम स्थित एसटीएफ भौंडसी के एसपी आईपीएस जश्नदीप सिंह रंधावा सोनीपत की पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रतीक्षा गोदारा के छुट्टी पर जाने से सोनीपत एसपी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। कुरुक्षेत्र की एसपी आईपीएस आस्था मोदी भी आईपीएस कुलदीप सिंह के ट्रेनिंग पर जाने की वजह से यमुनानगर एसपी की कमान भी संभालेंगी। साथ ही रोहतक के एसपी आईपीएस राहुल शर्मा को भी ट्रेनिंग पर भेजा गया है। लिहाजा दादरी के एसपी आईपीएस मोहित हांडा अब रोहतक एसपी का कार्यभार भी देखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें