फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 3.65 किलो चरस सहित हिमाचल के पांच तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने पांच तस्करों से 3.65 किलो चरस बरामद की है। आरोपी साहिल संगर, पारस शर्मा, अमित पठानिया, निखिल कुमार निवासी हमीरपुर और रीतिक शर्मा निवासी चंबा हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना एएनटीएफ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना इंचार्ज राम दर्शन ने बताया कि गश्त कर रही उनकी पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल के ड्रग तस्कर कुल्लू से चरस लाकर युवाओं को बेचते हैं। जांच टीम ने एकनूर सोसाइटी में छापा मारकर एक्सयूवी गाड़ी में सवार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनसे चरस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें