फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ से जाने वाली पांच उड़ानें रद्द, दो नहीं पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को इंडिगो एयरलाइंस की कुल सात उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली और दो आने वाली उड़ानें शामिल रहीं। एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ से जिन उड़ानों को रद्द किया गया, उनमें मुंबई सुबह 5:20 बजे, लखनऊ 5:55 बजे, कोलकाता 7:05 बजे, मुंबई दोपहर 3:55 बजे, हैदराबाद शाम सात बजे शामिल रहीं। इनके अलावा अन्य प्रस्थान उड़ानें लगभग अपने निर्धारित समय पर रवाना हो गईं। आने वाली उड़ानों में पुणे से 5:55 बजे और दिल्ली से 3:25 बजे आने वाली फ्लाइटें रद्द रहीं। बाकी सभी आगमन उड़ानें सामान्य समय पर एयरपोर्ट पहुंचती रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें