फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मोहाली में नौ पॉजिटिव मिले, पांच हुए ठीक, चंडीगढ़ में पांच और संक्रमित

Thu, 18 Jun 2020 02:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना की चेन दिनोंदिन तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को सेक्टर-25 और रामदरबार में पांच लोग संक्रमित मिले। इनमें से तीन लोग सेक्टर-25 में एक दिन पहले पॉजिटिव मिले व्यक्ति के पारिवारिक सदस्य हैं। बुधवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों महिलाएं हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 54, 30 व 26 वर्ष है। 

विज्ञापन


वहीं सेक्टर-25 निवासी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आई उसकी बहन को बुधवार सुबह जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है ताकि संक्रमण की चेन को आगे बढ़ने से रोका जा सके। उक्त युवती सेक्टर-24 में एक एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती है। वहीं, एजेंसी मालिक ने स्वयं को एहतियातन खुद को अपने घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। 

बता दें कि सेक्टर 25 में पॉजिटिव पाए गए मरीज के घर से चार लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, रामदरबार के पॉजिटिव मरीज के परिवार की 47 और 25 साल की दो महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। इन पांच मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 375 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 56 है। शहर में अब तक 306 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। वहीं, 33 अन्य संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चार मरीज हुए डिस्चार्ज

श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल से बापूधाम के तीन और दड़वा का एक मरीज डिस्चार्ज किया गया। इन चारों मरीजों को अगले सात दिनों के लिए सूद धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है। इन मरीजों में बापूधाम की 32 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरुष व 5 साल बच्चा जबकि गांव दड़वा का 33 साल पुरुष शामिल है। 

मोहाली में आए 9 कोरोना पॉजिटिव, पांच तंदरुस्त होकर लौटे घर
मोहाली में बुधवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं, 5 लोग कोरोना को मात देकर तंदरुस्त हुए हैं। इन सबकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है और अभी होम क्वारंटीन किए गए हैं। वहीं, अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 193 हो गई है और 132 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। 

तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 58 मरीज एक्टिव हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने और हाथ धोने की आदत डालने को कहा है। 

बुधवार को बलटाना से 48 वर्षीय की एक महिला और 21 वर्षीय का युवक कोरोनो पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों लोग बापूधाम में संक्रमित आए एक जानकार के संपर्क में आने से पीड़ित हुए हैं। इसके अलावा दप्पर में 18 वर्षीय युवक और 36 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। 

यह दोनों एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जबकि 24 वर्षीय जीरकपुर निवासी युवक पहले से बीमार चल रहा था। जो कि पॉजिटिव आया है। जबकि डेराबस्सी में 36 वर्षीय गर्भवती महिला पॉजिटिव आई है और वहीं एटीएस सोसायटी में 30 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसके अलावा दिल्ली से आए 2 लोग पॉजिटिव आए हैं। 

जबकि 5 लोग जो तंदरुस्त होकर घर लौटे हैं। उनमें फैक्लिन व्यू अपार्टमेंट्स निवासी एक युवक, कुराली की एक महिला, गांव दुबला खादरी का व्यक्ति, गांव निहोलका का व्यक्ति और दप्पर की एक महिला शामिल है। यह भी लोग अभी होम क्वारंटीन में रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें