पंजाब के पांच कांग्रेसी सांसद गुरुवार को पंजाब पहुंचे राहुल गांधी के कार्यक्रम से दूर रहे। इनमें मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक शामिल हैं।
राहुल गांधी के पंजाब दौरे में भी कांग्रेसी एक नहीं हो पाए। पंजाब के पांच कांग्रेसी सांसद गुरुवार को पंजाब पहुंचे राहुल गांधी के कार्यक्रम से दूर रहे। इनमें मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक शामिल हैं। हालांकि सांसद जसबीर गिल ने कहा कि हमें जाने में कोई दिक्कत नहीं थी। हमें पता चला कि यह कार्यक्रम 117 उम्मीदवारों के लिए था। न तो पीसीसी अध्यक्ष ने और न ही सीएम ने हमें आमंत्रित किया, यहां तक कि प्रभारी महासचिव को भी नहीं बुलाया गया। अगर हमें बुलाया जाता तो हम जरूर जाते।